लातेहार, दिसम्बर 2 -- बेतला, प्रतिनिधि। इन दिनों पूरा बेतला क्षेत्र पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के चपेट में है। पिछले कई दिनों से लगातार काफी तेजी से आई तापमान में गिरावट और मंद-मंद बह रही सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बढ़ी ठंड और कनकनी से लोगों का हाल-बेहाल है। हाड़ कंपाती ठंड से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे घरों में देर तक दुबके रहने को विवश है। यहां बता दें कि एक ओर जहां बेरहम ठंड से लोग ठिठुरने को विवश हैं,वहीं अबतक किसी अधिकारी- जनप्रतिनिधि या समाजसेवी ने न तो गरीबों को गर्म कपड़ों का वितरण करना मुनासिब समझा है और न ही इसमें कोई दिलचस्पी दिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.