लातेहार, जनवरी 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि । पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।क ई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। जिससे रबी की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की प्रबल संभावना बन गई है। खासकर गेहूं,मटर, चना,सरसों आलू,गोभी,टमाटर जैसी फसलों में लाही और झुलसा रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि ऐसे मौसम में लाही (पीला रतुआ) और झुलसा रोग फसलों में काफी तेजी से फैलते हैं। इसका सीधा कुप्रभाव उत्पादन पर पड़ता है। इसबारे में जिले के किसान जगनारायण सिंह, कृष्णा सिंह,जयगोविंद मिस्त्री, जवाहर सिंह आदि ने बताया कि एक तो खाद,बीज और डीजल की बढ़ी कीमतों ने पहले से ही खेती की लागत बढ़ा दी है,वहीं दूसरी ओर लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से फसलों की संभावित नुकसान को लेकर व...