पटना, जनवरी 8 -- भीषण ठंड में राज्यभर के 40 हजार होमगार्ड जवान सामान्य वर्दी में ड्यूटी निभा रहे हैं। उनको दो साल में मात्र एक बार वर्दी के लिए एकमुश्त दस हजार रुपये मिलते हैं। बिहार राज्य होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा ने बताया कि होमगार्ड जवान गर्म कोट, जूते आदि की व्यवस्था अपने स्तर से करते हैं। पूर्व में होमगार्ड जवानों को राज्य सरकार बूट, बेल्ट, ओवरकोट, कंबल, मच्छरदानी, पीतल का लोटा आदि मुहैया कराती थी। मगर बीते करीब 10 वर्षों से यह व्यवस्था बदल गयी है। अब होमगार्डों को वर्दी के लिए दो साल में एक बार एकमुश्त 10 हजार रुपये दिये जाते हैं। ऐसे में कई बार पैसे के अभाव में जवान गर्म कपड़े नहीं खरीद पाते। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में होमगार्डों का दैनिक भत्ता बढ़ाया है। उनका दैनिक भत्ता Rs.774 से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.