सीतापुर, जून 30 -- सीतापुर, संवाददाता। पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार सुबह मौसम ने थोड़ी राहत दी। सुबह से आसमान में घने बादल छा गया और तेज हवा चलने लगी। बीच बीच में फुंहारें पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शहर के आसपास महोली, उरदौली, सिधौली आदि इलाकों में हल्की तेज बारिश हुई। सुबह के समय हल्की बारिश होने से सुबह की सैर पर निकले लोगों ने सुहाने मौसम का मजा लिया। वहीं दोपहर के समय काम पर जाने वाले लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: प्रादेशिक: 1 तापमान में आई गिरावट और बादलों की ...