फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ठंडी हवाओं से काफी राहत मिली। सुबह के समय चली ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को दिनभर ठंडक महसूस होती रही। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक नजर आई। पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान के बढ़ने घटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। ठंडी हवाएं भी चलती रही। इससे जहां सुबह के समय तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन के समय अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज क...