ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, गिरिडीहवासियों को राहत
गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच गुरुवार को गिरिडीह का मौसम काफी सुहावना रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में कमी आने के कारण लोगों ने चैन की सांस ली। आम दिनों में दोपहर के समय जहां बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था, वहीं गुरूवार को दुकानों और बाजारों में लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिली। लोग खरीदारी करने के साथ-साथ मौसम का आनंद लेते भी नजर आए। गिरिडीह में गुरुवार को तापमान अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- चार डिग्री लुढ़का पारा, लू के थपेड़ों ने कराया नौतपा का अहसास शाम होते-होते मौसम और भी खुशनुमा हो गया। जिसके बाद शहर के चौक-चौराहों, होटलों और ठंडे पेय पदार्थों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.