हापुड़, मार्च 31 -- हापुड़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ था, शाम को अचानक आसमान में काले बादल छा गए। तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगी। कुछ देर बाद बारिश की बूंदे गिरी तो मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नजर नहीं आई।पिछले कई दिनों से मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा, दिनभर तेज धूप खिली रही। ऐसे में धूप के संपर्क में आने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर तक हापुड़ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा था, लेकिन शाम होते ही मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने लगे और तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया।जिससे लोगों को गर्मी से काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.