हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल रोड से जुड़ी ठंडी सड़क पर बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। सड़क पर पेड़ों के बीच पार्किंग को रोकने और वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए छोटे डिवाइडर और रम्बल स्ट्रिप स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। इस संबंध में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में नया प्रस्ताव रखा जाएगा। बीते दिनों ठंडी सड़क पर पैदल सड़क पार कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि पेड़ों के बीच वाहन खड़े होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। इसे रोकने के लिए छोटे डिवाइडर या चेन बैरियर लगाने की योजना बनाई जा रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्...