नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल। तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति खाई में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पूछताछ के दौरान घायल की पहचान खुर्पाताल निवासी 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. साहिल कुमार ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। यह भी पढ़ें- पैर फिसल कर गिर जाने से अधेड़ घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...