नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- चाय के शौकीन भयंकर गर्मी में भी इसे पीना चाहते हैं। लेकिन अगर आप उनमे से हैं जिन्हें चाय की महक और स्वाद पसंद है लेकिन भीषण गर्मी में गर्मागर्म पीने से बचते हैं तो ये ठंडी-ठंडी चाय पीकर देखें। जिसका स्वाद टी लवर्स को जरूर पसंद आएगा। ये स्पेशल कोल्ड टी रेसिपी को नोट कर लें। एक बार बनाएंगी तो हर दिन पीने का दिल करेगा। तो चलिए फटाफट से नोट कर लें टी लवर्स के लिए ठंडी चाय की रेसिपी। ठंडी चाय की ये रेसिपी हाउसवाइफ एंड किचन इंस्टाग्राम पेज पर शेयर है, जिसे एक बार जरूर ट्राई करें।ठंडी चाय बनाने की सामग्री दो कप ताजा उबला ठंडा किया दूध एक चम्मच चायपत्ती दो इलायची कुटी हुई दो फूल लौंग एक इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा 2-4 केसर के रेशे एक चौथाई चम्मच छोटी सौंफ आठ से दस काली मिर्च एक चम्मच धागे वाली मिश्री इच्छानुसार चाय मसाला पा...