ठंडा पानी मांगकर दुकान से उड़ाया गल्ला, दो आरोपी स्कूटी समेत गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में रविवार को एक किराना दुकान से गल्ले का पैसा चोरी कर भाग रहे दो युवकों को दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पीछा कर रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को स्कूटी समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम शेखरपुर निवासी कुदरतुल्ला पुत्र खैरुल्ला हरिहरगंज बाजार में किराना व ठंडे पानी की दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दो युवक स्कूटी से उनकी दुकान पर पहुंचे और ठंडा पानी मांगा। दुकानदार पानी लेने के लिए दुकान के अंदर गया, तभी दोनों युवकों ने मौका पाकर गल्ले से नकदी निकाल ली और भागने लगे। यह भी पढ़ें- शराब दुकान चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बाहर आने पर दुकानदार को जानकारी हुई, जिसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.