बरेली, दिसम्बर 21 -- ‎बरेली। डीएम के निर्देश पर जिले में अत्यधिक ठंड एवं घने कोहरे को देखते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए और पाठ्यक्रम पूर्ण कराने और परीक्षाओं के कारण अब इन विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेशों तक परिवर्तित समय पर किया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी संबंधित विद्यालय प्रातः 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...