भोपाल, मई 20 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नोएडा की बेटी की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री का यह बयान उस फैसले के बाद आया है, जिसमें भोपाल की एक अदालत ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की उसके परिजनों की मांग को खारिज कर दिया था। इसके साथ ही बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने ट्विशा शर्मा के शव को सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया। ट्विशा ने पिछले हफ्ते अपने भोपाल स्थित अपने ससुराल में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि महिला के परिजनों ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए उसके ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का शक जताया है। उनका आरोप था कि ट्वि...