भोपाल, मई 23 -- ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की कस्टडी मांगी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है। पुलिस की ओर से रिमांड को लेकर कहा गया कि स्पॉट वेरिफिकेशन, विस्तृत बयान और सबूतों की जब्ती के लिए यह जरूरी है। पुलिस अब अगले 7 दिनों तक समर्थ सिंह से मामले में पूछताछ करेगी। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि ट्विशा की मौत के पीछे क्या कारण हैं और किन हालातों में उसकी मौत हुई थी। समर्थ के वकील की ओर से 7 दिनों की पुलिस रिमांड का विरोध किया गया। वकील का कहना है कि मामले में पूछताछ के लिए एक दिन की ही रिमांड काफी है क्योंकि जरूरी सबूत पहले ही इकट्ठा किए जा चुके हैं। वहीं ट्विशा के परिवार की ओर से पेश वकील अंकुर पांडे ने सुनवाई के बाद बताया कि आरोपी समर्थ का पासपोर्...