भोपाल, मई 24 -- मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का 12 दिनों बाद दूसरे पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्विशा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटका मिली थी। ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में किया गया। इस दौरान ट्विशा को आखिरी विदाई देते वक्त परिवार बिलख पड़ा। परिवार की ओर से जानकारी दी गई थी कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि परिजन भोपाल एम्स द्वारा किए गए पहले पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं थे। परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की हाईट 5 फीट 7 इंच बताई गई है जबकि असल में हाईट 5 फीट 7.3 इंच है। दूसरे पोस्टमार्टम की मांग के वजह से ट्विशा का शव मोर्चरी में रखा या था। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दूसरे पोस्टमार्टम...