भोपाल, मई 22 -- ट्विशा शर्मा की मौत मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फिर पोस्टमार्टम की इजाजत दे दी है। इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम भोपाल जाएगी। ट्विशा शर्मा का शव भोपाल स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। ट्विशा के परिवार ने फिर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। मध्य प्रदेश ने मांग स्वीकार कर ली है। भोपाल में ही फिर एक बार ट्विशा का पोस्टमार्टम होगा। हाईकोर्ट ने भोपाल एम्स से शव सुरक्षित रखने को भी कहा है। दो दिन पहले ही भोपाल की एक अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग वाली ट्विशा के परिजनों की याचिका को खारिज कर दिया था। ट्विशा के परिजनों के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार ने भोपाल के एम्स में हुए पहले पोस्टमार्टम में खामियों को बताते हुए दूसरे पोस्टमा...