नोएडा, मई 18 -- ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर. नोएडा की दो बेटियों संग जो कुछ हुआ उसकी पूरी सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन परिवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना की जो कहानी सुनाई वह दहला देने वाला है। नोएडा की ट्विशा शर्मा जहां पिछले दिनों भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी पाई गई तो वहीं दीपिका नागर ने ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में छत से छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।ट्विशा शर्मा की कहानी क्या है बात 2024 की है। नोएडा की ट्विशा शर्मा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के एक वकील और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने परिवार को राजी किया और फिर दिसंबर 2025 में शादी कर ली। लव मैरिज के छह ...