भोपाल, मई 19 -- भोपाल में 33 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उसके माता-पिता और ससुराल वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखा जा रहा है। आरोपियों में शामिल रिटायर जज गिरिबाला सिंह (सास) का कहना है कि मृतका सिजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) से पीड़ित थी और नशे की भी आदी थी। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए दवाएं ली थी। वह नासमझी भरे फैसले लेती थी। वहीं ट्विशा शर्मा के परिजनों ने सास गिरिबाला सिंह को चुनौती दी कि उन्होंने उनकी बेटी पर 'नशे की लत' समेत जो भी आरोप लगाए हैं उन्हें अदालत में साबित करें। बता दें कि 30 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात के बाद उसने दिसंबर 2025 में आरोपी समर्थ सिंह से शादी की थी। ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर...