भोपाल, मई 20 -- भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में ससुराल पक्ष के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ससुराल वालों ने दावा किया है कि ट्विशा नशे की आदी थीं, उन्होंने बच्चे को जन्म देने से इनकार किया और गर्भपात का एकतरफा फैसला लिया था। इन आरोपों से उनके करीबी रिश्तेदार बेहद नाराज हैं। ट्विशा की भाभी राशि शर्मा ने इन बयानों की कड़ी निंदा करते हुए इसे "बेहद शर्मनाक" बताया है। उन्होंने कहा कि जो इंसान मर चुका है, उसके बारे ऐसा कहना बेहद शर्मनाक है। इससे पहले ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने आरोप लगाया था कि वह "सिज़ोफ्रेनिया" से पीड़ित थीं और एक "मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति" थीं, जिन्हें लगातार निगरानी की जरूरत थी। उन्होंने 33 वर्षीय ट्विशा पर ड्रग्स के इस्तेमाल और मानसिक बीमारी से ग्रस्त होने के भी आरोप लगाए हैं। वहीं,...