नई दिल्ली, मई 23 -- पूर्व मॉडल एवं अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के पिता नव निधि शर्मा ने शनिवार को एम्स दिल्ली द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड को एक पत्र लिखा। यह बोर्ड ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम/अटॉप्सी करने के लिए बनाया गया है। पत्र में उन्होंने पहले पोस्टमार्टम से जुड़े कई सवाल उठाए हैं। ट्विशा के परिवार ने बोर्ड से अनुरोध किया कि वे स्वतंत्र रूप से जांच करें और इस दौरान फोरेंसिक, पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल तरीकों का इस्तेमाल हो। साथ ही, उन कई चिंताओं का समाधान करें, जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि भोपाल में हुए पहले पोस्टमॉर्टम के दौरान उन पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया था। यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स की टीम रवाना, समर्थ की 7 दिन की न्यायिक हिसात; 10 बड़े अपडेट उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पत्र बोर्ड को प्रभा...