फिरोजाबाद, मई 16 -- शिकोहाबाद। नेशनल हाईवे आवास विकास के पास एक दो वाहनों में आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते ट्रोला का चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया। शनिवार को एक कैंटर इटावा से शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। काशीराम मोड के पास एक ट्रोला बड़ी तेजी से आया और कैंटर में जाकर टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रोला का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते उसका चालक सुदीप पुत्र रामनरेश निवासी यादव नगर भिंड मध्य प्रदेश केबिन में फंस गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रोला के चालक को केबिन से निकालने के लिए क्रेन के साथ अन्य कारीगर बुला लिए। ...