मेरठ, जनवरी 4 -- दिल्ली रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियों को रात में सामान ले जा रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। स्कार्पियों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक फरार हो गया। थाना ब्रह्मपुरी पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लिसाड़ी गेट के शकूरनगर निवासी महताब मूसा ने बताया कि वीनस गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने अपनी स्कार्पियों एन को वीनस गार्डन के सामने दूसरी ओर नेक्सा शोरूम के सामने खड़ी कर दी। इसी दौरान एक ट्रॉला आया और उसने खड़ी स्कार्पियों को टक्कर मार दी और आरोपी चालक फरार हो गए। सीसीटीवी से ट्रॉले का नंबर जुटाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.