फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-25 हनुमान मंदिर के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे लोहे के एंगल एक कार में जा घुसे। यह एंगल ट्रॉली से बाहर निकले हुए थे। इस हादसे में कार सवार कैंटीन संचालक भी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को घायल के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संजय कॉलोनी निवासी प्रकाश मुदगिल सेक्टर-58 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कैंटीन चलाते हैं। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी कार से सेक्टर-25 हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक लाेहे के एंगल लादकर जा रहा था। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर-टॉली को एक फैक्टरी की ओर मोड़ दिया। उसके मोड़ते ही ट्रॉली से बाहर निकले हुए एंगल सामने वाले शीशे को तोड़ते हुए उनकी कार में जा घुसे। इससे उनके सिर में चोट लग गई।...