बहराइच, मार्च 27 -- तेजवापुर। यातायात नियमों की अनदेखी का एक चिंताजनक दृश्य सामने आया है। शुक्रवार को सीतापुर रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोग बैठकर खुलेआम सफर करते नजर आए। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग बैठे हैं, जिनमें युवक और बच्चे भी शामिल हैं। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे नजारे अक्सर सड़कों पर देखने को मिलते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा नियमों के पालन की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...