प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। ट्रांसपोर्टनगर में सीएम ग्रिड के तहत बनाई जा रही सड़क के डिवाइडर में कूड़ा और मलबा भरा जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसके खिलाफ भाकियू के लोग तीन दिन से ट्रांसपोर्टनगर में धरना दे रहे हैं। धरने के तीसरे दिन रविवार को किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि 21 करोड़ की लागत से रोड बनाई जा रही है। कहा कि रोड के डिवाइडर में पौधरोपण भी किया जाएगा। इसके विरोध में किसान यूनियन के सदस्य धरना स्थल से ट्रॉली में कूड़ा भरकर नगर निगम जाएंगे और नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- ट्रॉली में कूड़ा भरकर नगर निगम मार्च करेंगे किसान सानों के धरने को संज्ञान में लेकर नगर निगम की टीम सोमवार को मार्ग का निरीक्षण कर सकती है।

हिंदी हिन...