भागलपुर, जून 10 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  ललमटिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 12 लीटर अंग्रेजी शराब बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के ट्रॉली बैग की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया गांव निवासी नवनीश कुमार के रूप में हुई है। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसकी पुष्टि ललमटिया थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने की है। यह भी पढ़ें- ट्रॉली बैग में छिपाकर रखे 12 लीटर अंग्रेजी के साथ तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार: तेलता थाना पुलिस ने 19.185 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचा यह भी पढ़ें...