ट्रॉली के एंगल से लटका मिला बुजुर्ग का शव,जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुरखीरी, जून 9 -- लखीमपुर। थाना खीरी क्षेत्र के कटकुसमा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रॉली के एंगल से करीब 60 वर्षीय अधेड़ का शव लटका मिला।मृतक की पहचान जनपद सीतापुर थाना लहरपुर के भदफर गांव निवासी रामपाल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रामपाल पुत्र सूर्य प्रसाद अपने बहनोई के घर कटकुसमा गांव आया था। सोमवार रात उसका शव ट्राली से लटका मिला। खीरी थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक रामपाल मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर आत्महत्या की बातें किया करता था। उसके परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। खीरी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.