सासाराम, अगस्त 27 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल में संचालित आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं की तैयारियों का गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य समिति पटना की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने पिछले तीन माह में ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराए गए 14936 मरीजों के आंकड़ों की समीक्षा की। उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को तत्काल इलाज देने की व्यवस्था पर टीम ने संतोष जताया। साथ ही गंभीर मरीजों के अनावश्यक रेफरल को कम करने के लिए अस्पताल की सेवाओं को और मजबूत करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : आपातकालीन मरीजों को समय पर बेहतर इलाज दिलाने की तैयारी परखी जा रही, सदर अस्पताल में दो दिवसीय असेसमेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...