वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को बोन एंड जॉइंट वीक मनाया गया। इसके तहत ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम सिन्हा और डॉ. संजय यादव ने हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अपील की। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त धूप, कैल्शियम और विटामिन-डी का उचित सेवन जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...