उन्नाव, जून 29 -- उन्नाव। ट्रॉमा सेंटर में तैनात दो चिकित्सकों के मौजूद न होने से यहां पहुंचे मरीज की भीड़ जमा रही। उपचार की आस में मरीज यहां-वहां भटकने को मजबूर रहे। हड्डी रोग व फ्रैक्चर के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अस्थि रोग विभाग की ओपीडी संचालित की जाती है। वर्तमान समय यहां डॉ. विकास सचान, मनोज कुमार, मनीष चौरसिया व घनश्याम सतीजा अपनी ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते हैं। हालांकि इन दिनों डॉ. मनोज अवकाश पर हैं और रविवार को डॉ. मनीष चौरसिया की नाइट शिफ्ट थी। इससे सोमवार को दो डॉक्टरों की ओपीडी खाली रही। इससे डॉ. विकास सचान व घनश्याम सतीजा की ओपीडी में मरीजों की लगी रही। इसदौरान कई लोग निराश होकर वापस भी लौट गए। सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि सभी डॉक्टर व कर्मियों को मरीजों को बेहतर चिक...