वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर में क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला तथा न्यूक्लियस (अध्ययन कक्ष) शुरू हुआ है। उद्घाटन सोमवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शोध एवं शिक्षण सुविधाओं का विकास विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में है। कहा कि क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला से रोगों के सटीक एवं त्वरित निदान को बढ़ावा मिलेगा, जबकि न्यूक्लियस नामक अध्ययन कक्ष विद्यार्थियों, रेजिडेंट चिकित्सकों तथा संकाय सदस्यों के लिए अध्ययन, शैक्षणिक गतिविधियों के सशक्त केंद्र सिद्ध होंगे। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला से चौबीसों घंटे उच्च गुणवत्ता वाली एवं विश्वसनीय जांच सेवाएं...