लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। इसकी वजह से सिर में चोट लगे गंभीर मरीजों की जांच प्रभावित हो गई है। तीमारदार मरीजों को शताब्दी व रेडियोलॉजी विभाग तक जांच के लिए ले जाने को मजबूर हैं। मरीज व तीमारदार परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि मशीन के पुर्जे जर्मनी से आने हैं। ट्रॉमा में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों के सीटी स्कैन किए जाते हैं। सबसे ज्यादा सिर में चोट लगे मरीजों की जांच की जरूरत पड़ती है। बीते दिनों सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। ट्रॉमा प्रशासन ने स्थानीय इंजीनियरों को मशीन खराब होने की जानकारी दी। इंजीनियर ने बताया कि भारत में यह पुर्जे नहीं मिलते हैं। लिहाजा जर्मनी से पुर्जे मंगाए जाएंगे। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में सीटी स्कैन जांच ठप हो गई है। मरीजों को करीब आधा कि...