लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मरीज के तीमारदारों ने दरवाजा बंद कर डॉक्टर की पिटाई कर दी। आरोप हैं कि डॉक्टर को जाति सूचक गालियां दी। पीड़ित डॉक्टर ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है।सैरपुर क्षेत्र के पूरब गांव निवासी एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया था। वह इलाज के लिए जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर 15 दिन पहले आई थी। वहां पर उसे कच्चा प्लास्टर चढ़ाया गया था। परिवारीजनों ने प्लास्टर के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। मंगलवार को वह दोबारा पक्का प्लास्टर चढ़वाने आई तो उससे फिर 800 रुपये और मांगे गए। महिला ने रुपये न होने की बात कही थी। मामले की जानकारी पर स्थानीय नेता रज्जन पांडे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उनकी डॉक्टर से तीखी बहस भी हुई। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी बीच डॉक्टर व लोगों...