ट्रॉनिका सिटी में एसटीपी समेत सड़क व फुटपाथ बनाने की तैयारी
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (यूपीसीडा) ट्रॉनिका सिटी में सीवर समस्या दूर कराएगा। वहां 16 एमएलडी क्षमता का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने की योजना है, जिसपर करीब 43 करोड़ खर्च होंगे। साथ ही यहां आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र में 20 करोड़ की लागत से सड़क, फुटपाथ का भी निर्माण होगा।यूपीसीडा ने जल निगम से एसटीपी की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कराने को दी है। यूपीसीडा के अधिशासी अभियंता निर्माण नवीन कुमार जैन ने बताया कि वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र में जो एसटीपी लगा है, उसकी क्षमता कम है। इस कारण कई बार इसके बंद रहने से उद्यमियों को सीवर जाम और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। उद्यमी भी लंबे समय से नए और अधिक क्षमता वाले एसटीपी की मांग की जा रही थी। अधिकारियों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.