नई दिल्ली, जनवरी 6 -- ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने एक बार फिर से इंग्लैंड की टीम के धागे खोल दिए। ट्रैविस हेड का बल्ला एशेज सीरीज में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस ओपनर ने मौजूदा पांच मैचों की एशेज सीरीज में तीसरा शतक ठोक दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 3 ही बल्लेबाज इस सीरीज में शतक जड़ पाए हैं और उनमें से एक ने दो शतक जड़े हैं और एक बल्लेबाज एक शतक जड़ पाया है। वहीं, ट्रैविस हेड ने अकेले 3 शतक 9 पारियों में जड़ दिए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के इस ओपनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। एक्सीडेंटली इस सीरीज में ओपनर बने ट्रैविस हेड 23 साल में पहली बार किसी एशेज सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बन गए हैं। ट्रैविस हेड ने 105 गेंदों में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज ...