नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- ट्रैवल के दौरान सबसे बड़ी परेशानी होती है हेल्दी और घर जैसा खाना मिलना। बाहर का खाना हर बार साफ और पौष्टिक नहीं होता, जिससे पेट से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। खासकर लंबे सफर या होटल में ठहरने के दौरान कुकिंग ऑप्शन सीमित होते हैं। ऐसे में अगर आपके पास पहले से तैयार इंस्टेंट दाल प्रीमिक्स हो, तो यह आपकी बड़ी समस्या का आसान समाधान बन सकता है। यह प्रीमिक्स ना सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि हल्का, पौष्टिक और ट्रैवल-फ्रेंडली भी होता है। यह चावल और अलग-अलग दालों से बना एक रेडी-टू-कुक मिक्स है, जो आपको जरूरी पोषण देता है। बस थोड़ा गर्म पानी और कुछ मिनटों में आपका हेल्दी खाना तैयार हो जाता है, जिससे सफर और भी आरामदायक बन जाता है।सामग्री चावल तूर दाल मसूर दाल मूंग दाल चना दाल घी जीरा लहसुन और हींग (वैकल्पिक) नमक और हल्दी ...