लखीमपुरखीरी, जुलाई 25 -- रुपईडीहा बहराइच से सवारियों को लेकर हिमांचल प्रदेश जा रहा एक ट्रैवलर वाहन नेशनल हाइवे 730 पर हैदराबाद थाना क्षेत्र में नहर पुल के निकट मालवा ढाबा के पास पलट गया। बताया जाता है कि ट्रैवलर के आगे गोवंश आ गए। जिनको बचाने के प्रयास में चालक से वाहन का नियंत्रण छूट गया। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में नौ यात्री नेपाल के और एक हिमांचल प्रदेश का है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता आने से कार अनियंत्रित, दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...