बागपत, अप्रैल 17 -- सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गेटवे की प्रबंध कमेटी व 10वीं की मेधावी छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय का सम्मान रंजना पत्र भेंट कर किया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों एवं अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान बच्चों द्वारा बाइक लेकर केंद्र पर न पहुंचने संबंधी निर्देशों से अभिभावकों एवं छात्रों को जागरूक किया यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को 'सम्मान रंजना' का सम्मान पत्र भेंट किया। यह भी पढ़ें- डीपीएस रुद्रपुर की हर्षा को सीबीएसई मुख्यालय में किया सम्मानित साथ ही पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली...