फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद। तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था की पोल शहर में जगह-जगह लगने वाले जाम ने खोल दी। कई जगह तो पुलिसबल नजर ही नहीं आया। जहां था भी, वहां पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की जहमत नहीं दिखाई। रोज-रोज लगने वाले जाम का खामियाजा राहगीरों व वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। होलिकाष्टमी के चलते शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ होने के बावजूद मंदिर के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इस वजह से दोपहर बाद मंदिर के बाहर फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर भीषण जाम लग गया। करीब आधा घंटा तक जाम में वाहन चालक व राहगीर फंसे रहे। वहीं घुमना बाजार में भी दोपहर करीब 12.30 बजे जाम की स्थिति बन गई। घुम...