गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में यातायात व्यवस्था, अवैध टैक्सी स्टैंड और साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दों पर अमल शुरू हो गया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह द्वारा उठाए गए मामलों पर एक्शन शुरू हो गया है। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बक्शीपुर, जुबली चौक, अग्रसेन तिराहा, बैंक रोड सहित प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को सुचारु बनाया जा रहा है। परीक्षा अवधि में अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी भी लगाई जाती है। वर्तमान में शहर में रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू है। इसके अतिरिक्त साइबर फ्रॉड की घटनाओं को देखते हुए साइबर सेल द्वारा व्यापारियों को समय-समय पर जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही विरासत गलियारा निर्माण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.