रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलभट्टा में ट्रैफिक लाइट पोल क्षतिग्रस्त करने पर दो वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यातायात उपनिरीक्षक धनपाल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की रात्रि दो वाहन के चालकों ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलभट्टा क्षेत्र के गौला कट पर लगे ट्रैफिक लाइट पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके कारण वहां यातायात बाधित हो रहा है। तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.