गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन के बेहतर समन्वय से व्यवस्था पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रही। हालांकि, ट्रैफिक मैनेजमेंट को और प्रभावी बनाने के लिए अभी कई स्तरों पर काम करने की जरूरत है। आने वाले वर्षों में यातायात व्यवस्था को और सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बना रहा। इसके चलते संवेदनशील स्थानों पर समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। यही वजह रही कि इस बार तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं नहीं हुईं। यह भी पढ़ें- Delhi News: मुख्य मार्गों को कांवड़ का रास्ता बनाने से जाम से जूझी दिल्ली अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद रहकर...