लखनऊ, मार्च 10 -- शहर के स्कूलों के बाहर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने और यातायात को सुचारू रखने के लिए जिन ट्रैफिक मार्शल को ट्रेनिंग दी जा रही। सोमवार को उन्हें चौराहों पर ले जाकर यातायात की जानकारी दी गई। लाल बत्ती चौराहा, अटल चौक समेत अन्य चौराहों पर तैनात यातायात जवानों ने इन मार्शल को सिग्नल और भीड़ नियंत्रण की बारीकियां समझाई। पुलिस उपायुक्त कमलेश दीक्षित ने बताया कि जल्द ही मार्शल की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। स्कूलों को आदेश दिया गया है कि मार्शल से यातायात संचालन के अलावा कोई अन्य ड्यूटी नहीं ली जाए जिससे वह मंशा के अनुरूप कार्य कर सकें। सोमवार को 15 स्कूलों के कुल 89 मार्शल ट्रेनिंग में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...