मुरादाबाद, जुलाई 6 -- दिल्ली यार्ड में पांच से आठ अगस्त तक मरम्मत एवं विकास कार्य के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली दो गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 04651 (जयनगर-अमृतसर) सात अगस्त को परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-सब्जीमंडी द्वारा संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर) पांच, छह व सात अगस्त को परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला-मार्ग द्वारा चलेगी। इस दौरान दोनों गाड़ियों का दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...