देवघर, फरवरी 22 -- नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर कुमैठा स्पोर्ट्स स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से रविवार को देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके साथ ही जाम लगने की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार पूर्व में ही ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था। जिसके तहत देवघर व मधुपुर क्षेत्र के लिए व्यवस्थित तरीके से वाहनों के आवागमन को लेकर व्यवस्था की गई थी। इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। ससमय सभी पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा डिस्पैच सेंटर कुमैठा स्पोटर्स स्टेडियम में मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार विभाग द्वारा ब...