ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस पेट्रोलिंग मजबूत करने के निर्देश
लखनऊ, जून 17 -- उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहर में ट्रैफिक प्रबंधन दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी और पुलिस पेट्रोलिंग और बेहतर बनाने को कहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ने जिले की आर्थिक प्रगति, विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा में कई निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में राजधानी लखनऊ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लखनऊ की जीडीपी 1.68 लाख करोड़ रुपये है तथा राज्य की अर्थव्यवस्था में जनपद का योगदान 5.56 प्रतिशत है। वर्ष 2024-25 में जनपद की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का योगदान 62.76 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र का 30.14 प्रतिशत तथा कृषि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.