संतकबीरनगर, जून 2 -- संतकबीरनगर। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात जागरुकता बढ़ाने के लिए सोमवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया। टीएसआई परमहंस ने यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में लोगों को जागरुक किया। उनहोने भारी वाहन, ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाया। कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। तीन सवारी न बैठाएं। बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड-तीन सवारी वाहन पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...