सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और गृहरक्षकों को यातायात संधारण से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। ब्रीफिंग में विशेष रूप से ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। साथ ही सड़क पर ड्यूटी करते समय ट्रैफिक बंडी का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया, ताकि पुलिसकर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और दुर्घटना की आशंका कम हो। संध्या और रात्रि ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए बैटन लाइट के नियमित प्रयोग की भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इससे ट्रैफिक नियंत्रण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.