फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। ट्रैफिक पुलिस की कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई से नाराज उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस कप्तान से शिकायत की। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे घंटों खड़ी रहने वाली रोडवेज बसों और अन्य सरकारी वाहनों पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि दुकानों के सामने माल उतारने के लिए खड़े वाहनों का चालान कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने बताया कि बड़े शिवालय के पास व्यापारी सुमित श्रीवास्तव की दुकान पर माल उतार रहे वाहन का ज्वालागंज चौराहे पर चालान कर दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि सख्त नो-एंट्री नियमों के कारण बाहरी क्षेत्रों और मंडियों से आने वाले मालवाहक वाहन समय पर बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मन...