मथुरा, जनवरी 22 -- थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा चौराहे पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी विशाल बघेल पुत्र राकेश बघेल और राजकुमार पुत्र बलदेव बघेल वृंदावन से दर्शन कर वापस फरीदाबाद लौट रहे थे। छटीकरा चौराहे पर यातायात जाम होने के कारण वहां तैनात हेड कांस्टेबल नागेश यादव और पीआरडी जवान नारायण सिंह ने उन्हें डायवर्जन से जाने को कहा। पुलिस के अनुसार इस पर दोनों युवक भड़क गए और हेड कांस्टेबल से उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद राहगीरों ने इसका वीडियो बना वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित हेड कांस्टेबल नागेश यादव की...